मंत्री के काफ़िले से कुचले लोग

भारत के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री पल्लम राजू के काफ़िले में शामिल एक जीप ने एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मारी जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है.
मरने वालों में चार महिलाएं हैं जबकि तीन पुलिसकर्मियों समते छह लोग घायल हैं.
यह दुर्घटना गुरूवार को मंत्री के लोकसभा क्षेत्र काकीनाड़ा (पूर्वी गोदावरी ज़िले) में पेरुमालापुरम गाँव में हुई.
राज्य मंत्री के काफ़िले में शामिल जीप ने ऑटोरिक्शा को इतनी ज़ोर से टक्कर मारी कि ऑटोरिक्शा के परखचे उड़ गए और उसमें सवार लोगों की मौक़े पर ही मौत हो गई.
दुर्घटना से दहल जाने वाले मंत्री ने अपने काफ़िले को वहीं रोक दिया और घायलों की मदद भी की.
लेकिन स्थानीय लोगों ने मंत्री के काफ़िले को वहां से जाने देने से रोक दिया.
स्थानीय लोगों की मांग है कि दुर्घटना से प्रभावित प्रत्येक परिवार को दस-दस लाख रुपए बतौर मुआवज़ा दिया जाए.
पुलिस और दूसरे अधिकारी मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं.
दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.












Click it and Unblock the Notifications