नित्‍यानंद ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

Swami Nithyananda
बेंगलुरु। इसी महीने सेक्‍स स्‍कैंडल में फंसे कर्नाटक के बाबा स्‍वामी नित्‍यानंद ने न्‍याय की गुहार लगाते हुए कर्नाटक हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। रामनगर थाने में दर्ज मामलों में अपना पक्ष रखते हुए नित्‍यानंद ने मंगलवार को कोर्ट में याचिका दायर की। नित्‍यानंद अपने आप को बेकसूर बता रहे हैं।

देखें- स्‍वामी नित्‍यानंद सेक्‍स स्‍कैंडल का वीडियो

ज्ञात हो कि इस महीने की शुरुआत में तमिल व कन्‍नड़ चैनलों पर स्‍वामी नित्‍यानंद का एक वीडियो प्रसारित किया गया, जिसमें तमिल अभिनेत्री व एक अन्‍य महिला के साथ अश्‍लील हरकतें करते नजर आए थे। नित्‍यानंद का कहना हे कि उनके एक पूर्व अनुयायी और ड्राइवर कुरूप लेनिन ने वीडियो के माध्‍यम से उन्‍हें बदनाम करने की साजिश रची है। उनका दावा है कि वीडियो में वो नहीं हैं।

नित्‍यानंद की याचिका उनके वकील ने दाखिल की है, जबकि नित्‍यानंद स्‍वयं अंडरग्राउंड हैं। असल में वीडियो जारी होने के बाद से कर्नाटक और तमिलनाडु की जनता में उनके खिलाफ काफी रोष व्‍याप्‍त है, जिस वजह से वो फिलहाल पब्लिक के सामने नहीं आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+