सौर शहर बनेंगे शिमला और हमीरपुर

उन्होंने बताया कि बाद में अन्य शहरों और कस्बों को भी ऊर्जा संरक्षण योजना में शामिल किया जाएगा। राज्य ऊर्जा मंत्रालय का भी कार्यभार देख रहे धूमल ने कहा कि सौर ऊर्जा दल के कर्मचारी सरकारी कार्यालयों में प्रकाश व्यवस्था और सर्द मौसम में गर्म करने वाले उपकरण लगाएंगे।
धूमल ने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष में दो ऊर्जा पार्क बनाने के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि सोलन में स्थित डॉक्टर वाई. एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हमीरपुर में सौर ऊर्जा पार्क स्थापित किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications