भेड़िये की तरह काम करता है अमेरिका : खुमैनी
तेहरान। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खुमैनी ने कहा है कि ईरानी नव वर्ष पर बधाई संदेश भेजने के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भरोसे के लायक नहीं हैं। खुमैनी ने कहा, "अमेरिका एक लोमड़ी की तरह बात करता है लेकिन भेड़िये की तरह हरकतें करता है।" उन्होंने अमेरिकी नीतियों की जमकर आलोचना की।
इरान के धार्मिक शहर मशाद में रविवार को खुमैनी ने कहा, "अमेरिकी राष्ट्रपति का संदेश संबंधों को सामान्य बनाने की बात करता है लेकिन हकीकत में यह ईरान के खिलाफ रणनीति है। उनके शब्द विरोधाभासी हैं।" शनिवार को ओबामा ने अपने वीडियो संदेश में ईरान के लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी थीं और तेहरान के साथ वार्ता की इच्छा दोहराई थी।













Click it and Unblock the Notifications