कश्मीर को स्वायत्तता मंजूर नहीं: आडवाणी

आडवाणी ने अपने ब्लॉग पर लिखे एक ताजा लेख में कश्मीर से धारा 370 पूरी तरह से हटाने की मांग भी दोहराई। उन्होंने कहा, "पूरा देश यह चाहता है कि धारा 370 को पूरी तरह से हटाने की दिशा में आगे बढ़ा जाए।" इन दिनों राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे आडवाणी ने कहा, "भारत के साथ राज्य के एकीकरण को लेकर संवैधिनिक रूप से पीछे हटने को देश स्वीकार नहीं करेगा।"
उल्लेखनीय है कि वर्ष 1953 से पहले जम्मू एवं कश्मीर के प्रमुख को प्रधानमंत्री कहा जाता था। उस समय यह सर्वोच्च न्यायालय, भारतीय निर्वाचन आयोग और नियंत्रण एवं महालेखा परीक्षक के अधिकार क्षेत्र भी बाहर था। उस दौरान जम्मू एवं कश्मीर में सिर्फ रक्षा, मुद्रा और विदेश विभाग पर भारत सरकार का नियंत्रण होता था। यहीं नहीं देश के किसी भी नागरिक को वहां जाने के लिए जम्मू एवं कश्मीर से विशेष अनुमति की दरकार होती थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications