नेपाल में बिहार की किशोरी के साथ दुष्कर्म

बिहार की रहने वाली 18 वर्षीय किशोरी एक भारतीय युवक के साथ नेपाल में रह रही थी। लड़की के परिजनों ने उनके संबंधों को लेकर आपत्ति जताई थी।

पुलिस के अुनसार बिहार से भागने के बाद यह जोड़ा भारत-नेपाल सीमा से सटे धनौसा जिले के जनकपुर कस्बे में शनिवार को पहुंचा। दोनों ने जानकी मंदिर में शादी करने की योजना बनाई थी।

जनकपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित मनकामना लॉज में ठहरी किशोरी से एक नेपाली पुलिस उपनिरीक्षक ने दुष्कर्म किया।

पुलिस के मुताबिक इस घटना की जानकारी जैसे ही लोगों तक पहुंची, गुस्साए स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी पर हमला बोल दिया जिसमें आठ पुलिसकर्मियों सहित दर्जनों लोग घायल हो गए। लोगों का यह विरोध रविवार को भी जारी रहा और लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की।

पुलिस के आलाअधिकारियों ने आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है और मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+