गाजियाबाद की दो महिलाएं वीरता के लिए सम्मानित

गाजियाबाद, 21 मार्च (आईएएनएस)। गाजियाबाद की दो महिलाओं को जिला पुलिस की ओर से रविवार को बहादुरी का प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इन महिलाओं ने लुटेरों को काबू किया था।

सुनिता शर्मा(34) और रीता सिंह (40) ने सशस्त्र लुटेरों को धर दबोचा था और उनकी गिरफ्तारी में पुलिस की मदद की थी।

दोनों महिलाओं को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए पुलिस अधीक्षक (शहर) अवधेश कुमार वजेता ने कहा, "इन महिलाओं ने अपनी जान जोखिम में डाल कर लुटेरों का सामना किया। सुनीता शर्मा घर में अकेले थीं और परिस्थिति पूरी तरह खतरनाक थी। लेकिन उन्होंने साहस का परिचय दिया और सशस्त्र हमलावर को दबोचने में मदद की।"

रीता 20 फरवरी को पर्स में कुछ नकदी लेकर जा रही थी। उसी समय दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और रीता के रिक्शे को धक्का मार दिया। उनमें से एक बाइक सवार ने उनका पर्स छीन लिया। रीता ने तत्काल उसकी नाक मरोड़ दी और उसे कई थप्पड़ दे मारे। इतने में लोग वहां जमा हो गए और उसे पकड़ लिया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+