नक्सलियों ने विस्फोट से उड़ाई रेल लाइन
बिहार, झारखण्ड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के तीन जिलों भंडारा, चंद्रपुर और गढ़चिरोली में बंद का आह्वान किया गया है। नक्सलियों ने सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन ग्रीन हंट के विरोध में बंद की घोषणा की थी।
विस्फोट मिदनापुर और गोडापियासल स्टेशनों के बीच खड़गपुर, बांकुरा और पुरुलिया जिलों को जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। इसके बाद अधिकारियों को रेल सेवाएं रोक देनी पड़ीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications