बांग्लादेश के सुंदरबन में भड़की आग
मंडल वन अधिकारी मिहिर कुमार ने कहा कि वन कर्मी, आसपास के ग्रामीण और अग्निशमन कर्मी आग को बुझाने की कोशिश में लगे हुए हैं। ढाका से 300 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में चांदीपई रेंज के तहत आने वाले जंगल में आग 20,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैल गई है।
वन अधिकारी ने स्थानीय मीडिया को बताया, "घटना की जानकारी मिलने के बाद वन कर्मी शनिवार को अपराह्न् घटना स्थल पर पहुंच गए थे और भोला नदी के किनारे लगी आग को बुझाने की कोशिश में जुट गए थे।"
मिहिर कुमार ने बताया कि तमाम प्रयासों के बावजूद आग रविवार को भी धधक रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications