गोंडवाना एक्सप्रेस में किशोरी से बलात्कार का प्रयास
रेलवे राजकीय पुलिस (जीआरपी) से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को निजामुद्दीन से एक किशोरी अपने रिश्तेदारों के साथ जबलपुर के लिए वातानुकूलित डिब्बे में सवार हुई। इस यात्रा के दौरान वह रात को अपनी सीट से गायब हो गई। सोमवार की सुबह उसके रिश्तेदारों ने उसे सीट से गायब पाया तो उन्होंने उसकी खोज शुरू की, मगर कहीं पता नहीं चला।
गोंडवाना एक्सप्रेस के डिब्बों की जब सफाई चल रही थी तभी लापता किशोरी डिब्बा क्रमांक एस-चार में बेहोशी की हालत में मिली। उसके मुंह पर पट्टी चिपकी थी।
जीआरपी के थाना प्रभारी विजय गोठियार ने आईएएनएस को बताया है कि बालिका से कोच परिचारकों की अनाचार की नियत थी, मगर उन्हें मौका नहीं मिला और वे अपनी मंशा के अनुरूप गलत कार्य को अंजाम देने मे नाकाम रहे। जीआरपी ने मामला दर्ज कर दोनों परिचारकों को गिरफ्तार कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications