मध्य प्रदेश में युवती को जिंदा जलाया
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हलालपुरा इलाके में रहने वाली लता रविवार देर रात को अपनी मौसी के घर के दरवाजे पर बैठी थी, तभी कतलढाना निवासी गोरा उसे जबरदस्ती उठा ले गया।
लता का आरोप है कि गोरा ने अवैध संबंध बनाने की कोशिश की लेकिन जब उसने विरोध किया तो गोरा ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। लता को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल चौकी से सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार गोरा के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications