पश्चिम बंगाल के बजट में मुसलमानों के लिए दोगुना प्रावधान
वर्ष 2010-11 के लिए राज्य का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री असीम दासगुप्ता ने कहा कि शिक्षा के विस्तार और स्तर में सुधार के साथ ही मदरसों में व्यावसायिक और तकनीकी शिक्षा के सुधार को विशेष प्राथमिकता दी गई है।
दासगुप्ता ने कहा कि यह इसलिए जरूरी था, ताकि अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित छात्रों के पास रोजगार और आय के लिए व्यापक अवसर सुलभ हो सके।
मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के वंचित मुसलमानों की बेहतरी के लिए रंगनाथ मिश्रा आयोग के सुझावों को अपनाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications