ग्वालियर में ढहाई गई दशकों पुरानी बसंत टॉकीज
जिलाधिकारी आकाश त्रिपाठी ने बताया कि मुरार क्षेत्र में तीन दशक पहले सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बसंत टॉकीज बनाई गई थी। तहसील न्यायालय ने अपने आदेश में टॉकीज को ढहाने के आदेश दिए थे। उसी के तहत सोमवार को विस्फोटक लगाकर उसे ढहा दिया गया।
लगभग 28 हजार वर्ग फुट में बनी टॉकीज को ढहाने के लिए विस्फोटक विशेषज्ञ शरद सरवटे को इंदौर से बुलाया गया था। सरवटे ने बताया कि टॉकीज इमारत में कुल 352 सुराख कर विस्फोटक लगाया गया था। लगभग 28 किलो ग्राम विस्फोटक से एक बार में किए गए धमाके से पूरी टॉकीज ताश के पत्तों की तरह कुछ ही क्षण में ढह गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications