खड़से को जान से मारने की धमकी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेन्द्र फड़नवीस ने सोमवार को विधानसभा में यह खुलासा कर सभी को चौंका दिया कि खड़से को नरेश छेदी नाम के एक व्यक्ति ने एसएमएस कर उन्हें 24 घंटे के भीतर जान से मार देने की धमकी दी है। खड़से भी भाजपा के ही सदस्य हैं।
उन्होंने कहा कि एसएमएस में यह भी कहा गया है कि अगले 36 घंटों के भीतर मुंबई को तबाह कर दिया जाएगा।
उपमुख्यमंत्री छगन भुजबल ने सदन में कहा कि सरकार इस मामले की जांच कराएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications