नव विवाहित जोड़ों को हिमाचल के होटलों में छूट
निगम की तरफ से सोमवार को एक बयान जारी कर कहा गया है कि नए जोड़ों के लिए शिमला के होटल हॉलीडे होम, पैलेस होटल चैल, डलहौजी में होटल मणीमहेश, खझियार स्थित होटल देवदार, सहित कई अन्य होटलों में छूट दी गई है।
इस योजना के तहत पांच अप्रैल तक यह सुविधा प्रभावी रहेगी।
एचपीटीडीसी के पास पूरे राज्य के 57 होटल हैं जिनमें 1,070 कमरे हैं। इन कमरों में 2,320 लोग ठहर सकते हैं। निगम की तरफ से 60 रेस्तरां और कैफे भी चलाए जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications