परमाणु दायित्व विधेयक को लेकर आश्वस्त हैं अमेरिकी राजदूत (लीड-1)

भारत में अमेरिकी राजदूत टिमोथी जे. रोमर ने यहां संवाददाताओं को बताया, "मैं परमाणु समझौते के क्रियान्वयन के लिए पूरे समय काम कर रहा हूं। हम इस बात को लेकर आशावान हैं कि आने वाले महीनों में इसे पूरा कर लिया जाएगा।"

यूएनएड्स के एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे रोमर संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

परमाणु समझौते को जीत की एक स्थिति बताते हुए रोमर ने कहा कि समझौते के कार्यान्वयन से दोनों देशों को लाभ होगा।

रोमर ने कहा, "हमने पिछले कुछ सप्ताहों के दौरान काफी प्रगति देखी है और यह अमेरिका और भारत की जीत की एक कहानी है।"

उन्होंने कहा, "अमेरिका और भारत की नई साझेदारी से जहां अमेरिका में रोजगार सृजन होगा, वहीं भारत को स्वच्छ ऊर्जा मिलेगी।"

रोमर ने हालांकि मीडिया में आई उन खबरों पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया, जिनमें कहा गया है कि अमेरिका ठीक इसी तरह का परमाणु समझौता पाकिस्तान के साथ भी करने के बारे में विचार कर रहा है।

दरअसल, हाल ही में पाकिस्तान में अमेरिकी राजदूत ने एक साक्षात्कार में कहा था कि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच 24 मार्च से आरंभ हो रही सामरिक वार्ता के दौरान परमाणु करार के मसले पर बातचीत की जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+