पहले 'बिहार दिवस' का नीतीश ने किया उद्घाटन
तीन दिवसीय इस समारोह के उद्घाटन के बाद कुमार ने कहा कि 2015 तक बिहार विकसित राज्य के रूप में होगा और इसकी विकास दर ऊंची होगी।
कुमार ने कहा, "हमने अगले पांच वर्षो के दौरान 15 प्रतिशत की विकास दर हासिल करने और राज्य के सर्वागीण विकास का लक्ष्य रखा है।"
कुमार ने 2009-10 के लिए बिहार के ताजा आर्थिक सर्वेक्षण का जिक्र किया। इस सर्वेक्षण में कहा गया है कि राज्य की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर पिछले पांच सालों (2004-05 से 2008-09) के दौरान 11.35 प्रतिशत रही है। जबकि इसके पहले के पांच वर्षो के दौरान राज्य की विकास दर मात्र 3.5 प्रतिशत थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications