महंगाई के खिलाफ मप्र से होंगे एक करोड़ लोगों के हस्ताक्षर
इससे पहले, सोमवार को भोपाल पहुंचे तोमर और पार्टी के केंद्रीय महासचिव थावरचंद गहलोत का रेलवे स्टेशन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर तोमर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महंगाई के खिलाफ पार्टी द्वारा चलाया जा रहे अभियान को जिले से शुरू होकर विधानसभा क्षेत्र और मतदान केंद्र तक पहुंचाया जा रहा है।
गहलोत ने कहा कि आज देश दो प्रमुख समस्याओं आतंकवाद और महंगाई से जूझ रहा है मगर केंद्र सरकार इन पर काबू पाने में नाकाम रही है। इतना ही नहीं महंगाई के लिए भाजपा शासित राज्यों पर बेवजह आरोप लगाए जाते हैं।
इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्रीय संगठन द्वारा दो नेताओं को राष्ट्रीय महासचिव बनना प्रदेश की जनता का सम्मान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications