क्षेत्रीय चुनावों में सरकोजी की करारी हार
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार विपक्षी सोशलिस्ट पार्टी और उसके गठबंधन को 56 प्रतिशत मत हासिल हुए जबकि सरकोजी के यूएमपी को 37 प्रतिशत मतों से ही संतोष करना पड़ा।
प्रधानमंत्री फ्रांकोइस फिलन ने पहले चरण के रुझानों के बाद ही हार स्वीकार कर ली। उन्होंने कहा, "नतीजों से साफ है कि सफलता वाम गठबंधन के हाथ लगी है। हम मतदाताओं को रिझाने में विफल रहे हैं।"
इससे पहले 15 मार्च को हुए पहले चरण के चुनाव में वाम गठबंधन 22 मेट्रोपोलिटन क्षेत्रों में जीत दर्ज करने के अपने लक्ष्य से बहुत कम अंतर से दूर रह गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications