एसआईटी ने बुलाया ही नहीं कभी : मोदी

मोदी ने सोमवार को देशवासियों के नाम लिखे एक पत्र में कहा, "हाल ही में गुजरात, यहां की जनता और मुझे बदनाम करने के लिए एक सुनियोजित साजिश के तहत यह खबरें फैलाई गई कि एसआईटी ने मुझे समन किया है। इसके बाद यह खबरें चली कि नरेंद्र मोदी एसआईटी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के प्रति सम्मान नहीं जताया।"

उन्होंने कहा, "इन खबरों से मुझे गहरा दुख पहुंचा है। सच्चाई यह है कि एसआईटी ने मुझे कभी समन ही नहीं किया। इस मामले की जांच की जानी चाहिए कि आखिरकार किसने और क्यों इस प्रकार की झूठी खबर फैलाई। खबर फैलाने वालों को यह भी याद नहीं रहा कि 21 अप्रैल को रविवार था और उस दिन छुट्टी होती है।"

मोदी ने कहा, "गुजरात सरकार ने हमेशा न्यायालय का सम्मान किया है और जांच एजेंसियों का सहयोग किया है। गत आठ वर्षो से मेरे खिलाफ लगातार भ्रामक दुष्प्रचार किया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति देश के कानून से बड़ा नहीं है। चाहे वह मुख्यमंत्री ही क्यों न हो।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+