मुद्दे को राजनीतिक रंग न दे गूगल : चीनी अखबार
चीनी अखबार ने सोमवार को अपने संपादकीय में लिखा, "व्यवसाय तो व्यवसाय होता है लेकिन जब इसमें राजनीतिक दखलअंदाजी होती है तो वह जल्द ही समाप्त हो जाता है। गूगल मामले को और राजनीतिक रंग दे रहा है।"
अखबार में कहा गया है कि चीन के कानून और नियम अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय के मानक के अनुरूप हैं।
इससे पहले गूगल ने घोषणा की थी कि चीनी सरकार की नीतियों और गूगल की सेवाओं पर हो रहे हमलों की वजह से वह चीनी बाजार से अपने आपको हटा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications