सत्येंद्र दूबे हत्याकांड : 3 को दोषी करार दिया गया
सीबीआई की विशेष अदालत ने सोमवार को पटना में तीनों आरोपियों मंटु कुमार, उदय कुमार और पिंकू रविदास को दूबे की हत्या के मामले में दोषी करार दिया।
अदालत के एक अधिकरी ने बताया कि अदालत 27 मार्च को इस मामले में दोषियों को सजा सुनाएगी।
उल्लेखनीय है कि भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी (आईआईटी) से स्नातक रह चुके 31 वर्षीय दूबे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधीकरण के साथ तत्कालीन प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के तहत काम रहे थे। राज्य के गया जिले में 27 नवंबर 2003 को दूबे की हत्या कर दी गई थी।
दूबे ने योजना में चल रहे भ्रष्टाचार के बारे में प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखा था। इसके बाद उनकी हत्या कर दी गई थी। अपने पत्र के माध्यम से उन्होंने इस योजना में चल रहे भ्रष्टाचार में अधिकारियों, नेताओं और ठेकेदारों के बीच सांठगांठ होने का खुलासा किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications