उत्तर प्रदेश के कई इलाके गर्म हवाओं की चपेट में
मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड और पश्चिमी क्षेत्र के इलाके अभी से गर्म हवाओं की चपेट आ गए हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान सहित देश के अन्य पश्चिमी प्रदेशों में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज हो रहा है। इसलिए उन क्षेत्रों से आने वाले वाली गर्म हवाओं के कारण उत्तर प्रदेश के मौसम में भी बदलाव आया है।
उन्होंने आने वाले तीन दिनों तक यही स्थिति बरकरार रहने की आशंका जताई है। सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री अधिक था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications