दूध की कीमतों में वृद्धि का फैसला राज्य संघों के हाथ में : पवार
दिल्ली व अन्य शहरों में दूध में कीमतों में की गई वृद्धि के बारे में पूछे जाने पर पवार ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, "दूध की कीमतें बढ़ाने का फैसला राज्यों के दुग्ध संघ करते हैं।"
दूध की कीमतें नियंत्रित किए जाने को लेकर उनके मंत्रालय द्वारा कोई योजना बनाए जाने के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
उल्लेखनीय है कि दूध की कीमतों में हुई वृद्धि के बाद दिल्ली में फुल क्रीम दूध 30 रुपये प्रति लीटर जबकि टोंड दूध 23 रुपये प्रति लीटर बिक रही है। इससे पहले फुल क्रीम दूध 28 रुपये और टोंड 22 रुपये प्रति लीटर थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications