पाकिस्तान के परमाणु प्रसार रिकॉर्ड के बारे में अमेरिका को याद दिलाया

अमेरिका-पाकिस्तान के बीच वाशिंगटन में 24 मार्च को होने वाली रणनीतिक बातचीत पर भारत नजर रखेगा। इस बातचीत के दौरान असैन्य परमाणु समझौते पर कार्याकारी स्तर की बातचीत हो सकती है।

एक उच्च पदस्थ सरकारी सूत्र ने कहा है कि पाकिस्तान की ऊर्जा जरूरतों और परमाणु प्रसार के उसके इतिहास के बीच सही संतुलन बिठाए जाने की आवश्यकता है।

पाकिस्तान ने अमेरिका के साथ भारत जैसे परमाणु समझौते के लिए नई कोशिश के तहत देश भर में भयानक बिजली संकट का हवाला दिया है।

सूत्रों ने कहा है, "हम उम्मीद करते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय किसी देश की ऊर्जा जरूरतों और उसके परमाणु प्रौद्योगिकी तथा जनसंहार के हथियारों के प्रसार से जुड़े उसके पिछले रिकॉर्ड के बीच सही संतुलन बिठाएगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+