पेटा ने डॉल्फिनों के लिए एक्वे रियम न बनाने की अपील की
गौरतलब है कि पिछले वर्ष डॉल्फिन को राष्ट्रीय जल जीव घोषित किया गया। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार गंगा नदी में पाए जाने वाले इन दुर्लभ जल जीवों की संख्या मात्र 2,000 ही रह गई है।
पेटा ने डॉल्फिनों के लिए एक्वे रियम बनाने की नेशनल जूओलॉजिकल पार्क की प्रस्तावित योजना की आलोचना की। यह योजना अभी केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के पास लंबित पड़ी है। समूह ने कहा है कि डॉल्फिन बहुत ही संवेदनशील और जटिल जीव होते हैं, वे एक्वे रियम में नहीं रह पाएंगे।
पेटा के धर्मेश सोलंकी ने आईएएनएस को बताया, "बंद रखने पर अपरिपक्व अवस्था में ही डॉल्फिनों की मौत हो जाती है। वह छोटे टैंक में केवल लगातार तैरती ही रह जाएंगी और सही तरीके संवाद स्थापित नहीं कर पाएंगी। सीमेंट की बनी दीवारों वाले टैंक में वह कूद भी नहीं सकती हैं। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications