तीसरी तिमाही में पर्सनल कंप्यूटर की बिक्री 42 प्रतिशत बढ़ी
मेन्युफेक्चर्स एसोसिएशन फॉर इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (मेट) ने अपनी तिमाही रिपोर्ट में पिछले वित्त वर्ष के इसी समय से तुलना करते हुए कहा है कि इस वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में डेस्कटॉप की 13.5 लाख इकाईयों की बिक्री के साथ इनकी मांग में 27 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
मेट की कार्यकारी निदेशक विनी मेहता ने कहा कि आईटी हार्डवेयर उद्योग के सभी क्षेत्रों - कंप्यूटर्स, उससे संबंधित बाहरी उपकरणों और नेटवर्किं ग उत्पादों- की बिक्री में तीसरी तिमाही में रिकॉर्ड बिक्री हुई है। उन्होंने कहा कि पिछली पांच तिमाहियों से आईटी क्षेत्र में खर्च करने में सावधानी बरत रहे कारपोरेट क्षेत्र में इनकी मांग बढ़ी है।
केंद्र एवं राज्य सरकार की संचार, बैंकिंग, शिक्षा, आईटी सेवाएं और ई-प्रशासन इसकी मुख्य उपभोक्ता हैं।
मेहता ने कहा कि उद्योग को चौथी तिमाही तक बिक्री में और सुधार होने की उम्मीद है। वर्ष 2009-10 के दौरान पर्सनल कंप्यूटर की बिक्री के 73 लाख के आंकड़े को पार कर सात प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि हासिल करने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications