भारत में जून तक 40 नए उत्पाद लांच करेगी कैनन
नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। जापान की मशहूर कंपनी कैनन अगले तीन महीनों में व्यापक रेंज वाले कैमरे और प्रिंटर से संबंधित 40 नए उत्पाद भारतीय बाजार में लांच करेगी। कंपनी के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
भारत में कैनन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक भारद्वाज ने कहा, "हम जून तक 40 नए उत्पाद लांच करने जा रहे हैं। इन उत्पादों में डिजिटल कैमरा, वीडियो कैमरा और प्रिंटर शामिल होंगे। वर्तमान में हमारे पास 148 उत्पाद हैं। पुराने उत्पादों की जगह नए उत्पादों को लांच किया जाएगा।"
भारद्वाज ने आईएएनएस को बताया, "हम इसी सप्ताह दस्तावेज से जुड़ी नई रेंज वाली एक मशीन लांच करेंगे। इस बहुआयामी डिवाइस के साथ स्कैनर, प्रिंटर और फोटो काफी करने वाले उपकरण जुड़े होंगे।"
भारद्वाज ने बताया कि यह बहुआयामी मशीन खासतौर से कार्यालयों के काम-काज को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
45 अरब डॉलर वाली इस कंपनी ने अपने उत्पादों के वितरण के लिए खुदरा व्यापार से जुड़ी 13 कंपनियों के साथ समझौता किया है और इसके लिए 14 केंद्र स्थापित करेगी।
जापानी कंपनी कैनन को उम्मीद है कि वह भारत में अपनी प्रतिद्वंदी कपंनी निकोन को इस मामले में पछाड़ देगी।
भारद्वाज ने कहा कि इस वर्ष काम्पैक्ट डिजिटल कैमरे का बाजार में 20 लाख इकाईयों का होगा और हम इसमें 25 प्रतिशत तक की हिस्सेदारी की उम्मीद कर रहे हैं।
अकेले कैमरे के क्षेत्र में कंपनी को इस वर्ष 450 करोड़ रुपये तक की बिक्री हासिलकरने की उम्मीद है जबकि वर्ष 2009 में कंपनी को इस क्षेत्र से 300 करोड़ रुपये की बिक्री हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications