किंगफिशर विमान में विस्फोटक मामले में सुराग नहीं
केरल के पुलिस महानिदेशक जैकब पुनोस ने कहा कि जांच चल रही है लेकिन अभी तक किसी तरह की महत्वपूर्ण सफलता हाथ नहीं लगी है।
उन्होंने कहा, "विमान में 27 यात्री सवार थे। हम अभी सभी यात्रियों की पहचान कर रहे हैं। इन दिनों इंटरनेट के माध्यम से टिकटों की बुकिंग होती है इसलिए उनकी पहचान में देरी हो रही है। बेंगलुरू से वीडियो फुटेज की कापियां मंगाई जा रही हैं।"
गौरतलब है कि बेंगलुरू से आने वाला किंगफिशर विमान तिरुवनंतपुरम में सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर उतरा था। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक अधिकारी ने विमान के माल अनुभाग से सल्फर, पोटेशियम क्लोरेट और एल्यूमीनियम पाउडर बरामद किया था।
पुनोसे ने कहा कि रविवार रात को बेंगलुरू हवाई अड्डे पर गई केरल पुलिस की टीम वापस लौट आई है। अधिकारियों ने आने से पहले वहां जांच करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है और सभी संभावित तथ्यों पर जांच चल रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications