राजनाथ ने नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाने का आह्वान किया
राजनाथ सिंह ने काठमांडू में सोमवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह नेपाल में हिंदू राज्य का समर्थन करते हैं। सिंह नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत गिरिजा प्रसाद कोइराला के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने रविवार को नेपाल पहुंचे थे।
सिंह ने कहा, "हमें इस बात पर गर्व होता था कि नेपाल दुनिया का अकेला हिंदू राष्ट्र था। नेपाल दोबार हिंदू राष्ट्र बन जाता है तो मुझे खुशी होगी।"
सिंह ने कहा कि दुनिया में अन्य कई धार्मिक देश हैं। ये देश यूरोपीय संघ और दक्षिण एशिया में भी हैं। सिंह ने कहा, "लेकिन उनका कोई विरोध नहीं करता है। पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे इस्लामी देशों से धर्मनिरपेक्ष बनने के लिए कोई नहीं कहता। लेकिन नेपाल में ऐसा हुआ है।"
नेपाल से प्रस्थान करने से पहले सिंह ने नेपाली प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल और राष्ट्रपति राम बरन यादव से सोमवार को मुलाकात की। सिंह ने कहा कि हिंदुत्व एक जीवन शैली है और अन्य धर्मों के प्रति सहिष्णु है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications