मिजोरम में बढ़ेगी तकनीकी संस्थानों की संख्या
राज्य के शिक्षा मंत्री ललसावता ने संवाददाताओं से बातचीत में बताया, "केंद्र सरकार के आर्थिक सहयोग से राज्य में पॉलिटेक्नीक संस्थान और एनआईटी स्थापित किया जायगा। इसके लिए पहले ही हरी झंडी मिल चुकी है।"
गौरतलब है कि पूर्वोत्तर भारत में अभी दो एनआईटी मौजूद हैं, इसमें एक त्रिपुरा की राजधानी अगरतला और दूसरा दक्षिणी असम के सिलचर शहर में स्थित है।
मिजोरम में दो पॉलिटेक्नीक संस्थान हैं, जो राज्य के दक्षिणी हिस्से लुंगलई और आईजोल में मौजूद है।
ललसावता ने बताया, "सिंगापुर के शिक्षाविदें और शोधकर्ताओं का एक समूह निजी तौर पर मिजोरम में एक विश्वविद्यालय स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। इसका नाम राजीव गांधी विश्वविद्यालय होगा। इससे राज्य में शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications