पंजाब में सड़क दुर्घटना में 3 पुलिसकर्मियों की मौत
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब पंजाब पुलिस के जवानों को ले जा रही मिनी बस दूसरी तरफ से आ रहे एक खाली तेल टैंकर से टकरा गई।
नवांशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नरेंद्र भार्गव ने आईएएनएस को बताया,"दुर्घटना धने क्लारा गांव के पास हुई। मृतक पुलिसकर्मियों की पहचान सहायक उप निरीक्षक कुलदीप सिंह, कांस्टेबल गौतम सिंह और महिला कांस्टेबल राज रानी के रूप में की गई है। ''
उन्होंने बताया कि दो घायल पुलिसकर्मियों -सुरेंद्र पाल और मलकीत सिंह- को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक एक पुलिसकर्मी की हालत काफी गंभीर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications