रक्तचाप में परिवर्तनशीलता से बढ़ता है दिल के दौरे का खतरा

हाल ही में किए गए एक शोध से पता चला है मरीजों के रक्त के दबाव में परिवर्तशीलता से इसकी सही जानकारी मिलती है।

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पीटर रॉथवेल और उनके सहयोगियों ने एक शोध के माध्यम से यह पता लगाने में सफलता हासिल की है कि दिल के दौरे के बारे में पता लगाने और उसके सही समय पर इलाज की दिशा में रक्त के दबाव में परिवर्तशीलता अहम भूमिका निभा सकती है।

क्लीनिकल न्यूरोलॉजी विभाग में काम करने वाले रॉथवेल ने कहा, "बढ़ा हुआ रक्तचाप या उससे पैदा हुई अत्यंत घबराहट की स्थिति 50 फीसदी मामलों में दिल के दौरे का कारण बनते हैं। इसी कारण से हमें नाड़ी से संबंधित अन्य परेशानियां भी होती हैं।"

अपने शोध पत्र में रॉथवेल ने साफ-साफ लिखा है कि दिल के दौरे के बारे में पता लगाने के लिए जितनी अहमियत औसत रक्तचाप को दी जाती है उतनी ही अहमियत रक्तचाप में पाई जाने वाली अनियमितता को भी मिलनी चाहिए। इसका कारण यह है अनियमितता के कारण ज्यादातर मामले काफी गंभीर रूप ले लेते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+