ब्रिटिश एयरवेज में हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक बीए को लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से संचालित होने वाली 142 को उड़ानें रद्द करनी पड़ी है। कंपनी इस हवाई अड्डे से प्रतिदिन करीब 336 उड़ानों का संचालन करती है।
इस बीच युनाइट के महासचिव टोनी वूडली ने बीए के चेयरमैन मार्टिन ब्रॉटन से विवाद को सुलझाने के लिए पहल करने की अपील की है।
इससे पहले कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विल्ली वाल्स और वूडली के बीच 19 मार्च को हुई बातचीत विफल हो गई थी।
हड़ताल की वजह से लंदन स्टॉक एक्सचेंज में ब्रिटिश एयरवेज के शेयरों में भारी गिरावट आई है।
बीए के चालक दल के सदस्यों ने 12 मार्च को 20, 21 और 22 मार्च को हड़ताल पर जाने की घोषणा की थी।
चालक दल के सदस्यों के संघ युनाइट ने यह भी घोषणा की है कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वे 27, 28, 29 और 30 मार्च को फिर से हड़ताल पर जाएंगे।
एयरवेज की योजना हड़ताल के बावजूद अपनी 65 फीसदी उड़ानों को संचालित करने की है। इसके लिए वह कंपनी के छह हजार अन्य कर्मचारियों और सुरक्षित रखे गए एक हजार चालक दल के सदस्यों की सेवा ले रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications