पंजाब एवं हरियाणा में गर्मी का प्रकोप शुरू

सोमवार को चण्डीगढ़ का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रकार्ड किया गया। रविवार को तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। मौसम अधिकारी ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में गर्मी में और बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि आकाश में कुछ समय के लिए बादल छाए रह सकते हैं। बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।
पढ़ें- राज्यों की अन्य खबरें
पंजाब के अमृतसर शहर का अधिकतम तापमान रविवार को 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं लुधियाना और पटियाला का तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हरियाणा के हिसार शहर में रविवार को अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अंबाला में 34.4 डिग्री और करनाल में 34 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications