भारतीय आईपी से बांग्लादेशी वेबसाइटों की हैकिंग
जिन वेबसाइटों को हैक किया गया, उसे प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा संचालित किया जाता था। कार्यालय के सूचना विभाग के मीडिया प्रबंधक एस.एम.आकाश ने इस संबंध में जानकारी दी।
आकाश ने कहा, "हमने एक आईपी पते की पहचान की है, जो विदेश संचार निगम लिमिटेड (वीएसएनएल) से संबंधित है। वीएसएनएल भारत की सबसे बड़ी इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनी है।"
बांग्लादेशी समाचार पत्र 'द डेली स्टार' ने आकाश के हवाले से कहा कि पेशेवर हैकर वास्तविक पहचान छुपा लेते हैं।
जिन वेबसाइटों को हैक किया गया है, उसमें 'जय हिंद' लिखा गया था। हैकरों ने धमकी दी कि यदि कोई भी पाकिस्तानी आतंकवादी बांग्लादेश के रास्ते भारत में प्रवेश करेगा तो बांग्लादेश को साइबर युद्ध के लिए तैयार रहना होगा।
बांग्लादेश के गृह सचिव अब्दुस शोभन सिकदर ने कहा कि जिन वेबसाइटों को हैक किया गया था, उसकी सेवा शनिवार रात से बहाल कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications