विद्युत कटौती की घोषणा से पंजाब के उद्योगपति नाराज

पीएसईबी ने शनिवार को मोहाली उद्योग संघ (एमआईए) को इस मामले में एक आदेश जारी किया था।

एमआईए के अध्यक्ष बी. एस. आनंद ने सोमवार को आईएएनएस से कहा, "मोहाली क्षेत्र में मौजूद उद्योगों के लिए यह आदेश झटके की तरह है। बिजली की दशा दिन-ब-दिन बिगड़ती ही जा रही है। मार्च में किसी तरह का अतिरिक्त भार न होने के बावजूद ऐसी हालत है, तो गर्मी में हालात और बिगड़ जाएगी"

उन्होंने बताया, "हमें पहले ही व्यापार में भारी नुकसान हो चुका है। हम हर हफ्ते 58 घंटे अपने इकाइयों को बंद नहीं रख सकते हैं। लंबे समय तक जनेरेटर का इस्तेमाल करना भी एक बेहतर विकल्प नहीं है।"

एमआईए के अधिकारियों ने इस मामले को सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग की है। साथ ही पीएसईबी से भी इस पर दोबारा विचार करने की गुजारिश की है।

मोहाली में छोटे और बड़े पैमाने पर 1,200 से अधिक औद्योगिक इकाइयां काम करती हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+