अधिकारी को थप्पड़ मारने के मामले में कांग्रेस ने की मंत्री की आलोचना

राज्य के पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री रामविचार नेताम ने शनिवार को कथित रूप से बिलासपुर कस्बे में एक प्रोटोकॉल अधिकारी संतोष देवानागन को उस समय थप्पड़ जड़ दिया था जब वह नेताम के लिए गेस्ट हाउस में कमरा नहीं बुक करा सके।

यह मामला रविवार को उस समय प्रकाश में आया जब अधिकारी ने पूरे मामले की जानकारी बिलासपुर जिले के जिलाधिकारी सनमोनी बोरा को दी। भाजपा की राज्य इकाई ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित मंत्री से स्पष्टीकरण मांगा है।

भाजपा सूत्रों ने आईएएनएस को बताया, "मंत्री ने पार्टी को बताया है कि उन्होंने अधिकारी को थप्पड़ नहीं मारा है बल्कि गेस्ट हाउस में कमरा न बुक कराये जाने के कारणों के बारे में पूछताद की थी। विपक्षी दलों द्वारा इस मुद्दे पर राजनीति करने से पार्टी असहज महसूस कर रही है।"

कांग्रेस की छत्तीसगढ़ इकाई के प्रवक्ता रमेश वर्लयानी ने इस मुद्दे पर कहा, "नेताम ने सारी हदें पार कर दी..मंत्री के कार्यो से भाजपा सरकार का चेहरा उजागर हो गया है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। ड्यूटी के दौरान यदि प्रोटोकॉल अधिकारी में कमी पाई गई तो उसे नियम के तहत सुलझाया जाना चाहिए था बल्कि इस तरह नहीं जो रास्ता मंत्री ने चुना।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+