पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी खान का मकान चंदे से मुक्त कराएगी कांग्रेस

नगर निगम का बकाया संपत्ति कर अदा न करने पर असलम शेर खान के मकान पर नोटिस चस्पा कर कुर्क कर दिया गया है। कांग्रेस की जिला इकाई के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने निगम के इस फैसले की निंदा करते हुए चार लाख रुपये बकाया कर राशि जुटाने के लिए चंदा इक्कठा करने का निर्णय लिया है।

असलम शेर खान 1975 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे। उन्होंने पुरस्कार में मिली राशि से ही यह मकान हासिल किया था। पहले इस मकान में स्कूल चला करता था जो लंबे अरसे से बंद है।

नगर निगम ने अभी हाल में एक नोटिस जारी कर असलम शेर खान को चार लाख चार हजार रुपये बकाया संपत्ति कर जमा करने को कहा।

असलम शेर खान की ओर से ऐसा न किए जाने पर निगम ने मकान के बाहर नोटिस चस्पा कर कुर्क कर दिया। कांग्रेस नेता एस. एम. खान ने निगम की कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा है कि हॉकी खिलाड़ी का मकान मुक्त कराने के लिए चंदा किया जाएगा।

उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक तरफ हॉकी को बचाने की बात करते हैं दूसरी ओर पूर्व हॉकी खिलाड़ी को सड़क पर लाया जा रहा है।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता के. के. मिश्रा का कहना है कि उनकी पार्टी ने प्रदेश सरकार के हॉकी प्रेम के असली चेहरे को उजागर किया है। पूर्व आलंपिक खिलाड़ी ने पुरस्कार में मिली राशि से मकान हासिल किया था, जिसे निगम ने छीन लिया है।

इसके जवाब में नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि वे सिर्फ हुक्म की तामील कर रहे हैं क्योंकि बकाया संपत्ति कर माफ करने का अधिकार उन्हें नहीं है। यह निर्णय प्रदेश सरकार ही ले सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+