नक्सलियों ने रेल लाइन पर विस्फोट किया (लीड-1)
बिहार, झारखण्ड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के तीन जिलों भंडारा, चंद्रपुर और गढ़चिरोली में बंद का आह्वान किया गया था। नक्सलियों ने सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन ग्रीन हंट के विरोध में बंद की घोषणा की थी।
विस्फोट मिदनापुर और गोडापियासल स्टेशनों के बीच खड़गपुर, बांकुरा और पुरुलिया जिलों को जोड़ने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) की रेल लाइन पर हुआ था। इसके बाद अधिकारियों को रेल सेवाएं रोक देना पड़ीं।
एसईआर के मुख्य जनसंचार अधिकारी सौमित्र मजूमदार ने बताया, "एक मालगाड़ी के चालक ने देर रात भालुखुनिया में एक विस्फोट की आवाज सुनी थी। उसने कुछ बैनर और झण्डे भी देखे और अधिकारियों को इसकी सूचना दी। एहतियातन रेल लाइन पर आवागमन रोक दिया गया है।"
मजूमदार ने कहा, "यद्यपि मुख्य रेल लाइन पर इसका कोई प्रभाव नहीं हुआ है। पश्चिम बंगाल से रेलगाड़ियों का अंतर्राज्यीय आवागमन सामान्य है।"
रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल कर्मियों ने रेल लाइन पर पैदल गश्त की। उन्हें वहां से कुछ तार और नक्सली पोस्टर मिले हैं।
उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते के लोग भी वहां मौजूद हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वहां कोई छुपी बारूदी सुरंग तो नहीं है।
हावड़ा को जाने वाली पुरुलिया एक्सप्रेस और रूपसी बांग्ला एक्सप्रेस की विभिन्न स्टेशनों पर तलाशी ली जा रही है।
मरम्मत का काम पूरा हो जाने पर सुरक्षा मंजूरी मिलने के बाद रेल सेवाएं बहाल हो जाएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications