डब्ल्यूआईएफडब्ल्यू के 43वें शो में शामिल होंगे 130 डिजाइनर
ओखला ओद्योगिक क्षेत्र में नेशनल स्मॉल इंडस्ट्रीज कारपोरेशन (एनएसआईसी) ग्राउंड में आयोजित होने जा रहे इस पांच दिवसीय फैशन सप्ताह में पहली बार इतने अधिक डिजाइनर हिस्सा ले रहे हैं।
इस फैशन सप्ताह के आयोजक फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (एफडीसीआई) के अध्यक्ष सुनील सेठी ने आईएएनएस से कहा, "हमारा एकमात्र उद्देश्य अपने डिजाइनरों के लिए व्यापार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराना है। डब्ल्यूआईएफडब्ल्यू में जितने अधिक डिजाइनर हिस्सा लेंगे व्यापार के उतने ही अधिक अवसर उपलब्ध होंगे।"
उन्होंने कहा, "देशभर से कई नए डिजाइनर पहली बार हिस्सा ले रहे हैं। यह आयोजन अखिल भारतीय संबंध स्थापित करता है। मैं दुनिया से कहना चाहता हूं कि यह व्यापार का सबसे बड़ा मंच है।"
फैशन सप्ताह में जे.जे. वालिया, तरूण ताहिलियानी, ऋतु कुमार, रॉकी एस, ऋतु बेरी और राना गिल हिस्सा लेंगे लेकिन रोहित बल और मनीष अरोड़ा जैसे डिजाइनर इसमें शिरकत नहीं कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications