तेलंगाना मुद्दे पर गठित समिति की अवधि बढ़ी
समिति से इस मसले पर गहरे अध्यन और परीक्षण करने से जुड़े अनुरोधों के बाद यह समयसीमा बढ़ाई गई है। समिति के सदस्य विनोद के. दुग्गल ने सोमवार को प्रकाशित एक विज्ञापन में कहा , "इस बारे में किए गए अनुरोधों को समिति ने विचार किया और रिपोर्ट सौंपने की अवधि 10 अप्रैल तक बढ़ा दी।"
तेलंगाना की मांग को लेकर वहां के विभिन्न राजनीतिक दलों और छात्रों के हिंसक प्रदर्शनों के बाद पांच सदस्यीय इस समिति का गठन किया गया था। इसे 21 मार्च तक अपने विचार और सुझाव देने थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications