परमाणु समझौते पर प्रगति से अमेरिका खुश: रोमर
रोमर से सोमवार को जब संवाददाताओं ने पूछा कि पाकिस्तान के साथ इस तरह के समझौते के संकेत अमेरिका की ओर से दिए जाने से जुड़ी खबरें आ रही हैं तो उन्होंने कहा, "हम भारत के साथ असैन्य परमाणु समझौते पर पिछले कुछ हफ्तों के दौरान हुई प्रगति से खुश हैं।"
यूएनएड्स के एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे रोमर संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, "भारत के साथ 123 समझौते से स्वच्छ ऊर्जा मिलेगी और हम इस दिशा में काम रहे हैं।"
हाल ही में पाकिस्तान में अमेरिकी राजदूत ने एक साक्षात्कार में कहा था कि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच 24 मार्च से आरंभ हो रही सामरिक वार्ता के दौरान परमाणु करार के मसले पर बातचीत की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications