हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से ऑटो चालक की मौत
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा रविवार रात लगभग 11.30 बजे पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में हुआ। 45 वर्षीय वाहन चालक के वाहन पर हाई वोल्टेज का तार गिर जाने के कारण यह हादसा हुआ।
पुलिस अधिकारी ने बताया, "इस हादसे में अशोक की मौत हो गई जबकि एक यात्री अजय मामूली रूप से घायल हुआ है और उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।"
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिजली कंपनी बीएसईएस दुर्घटना के कारणों के बारे में जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications