आस्ट्रेलियाई महिला ने कहा, खाना चाहेंगे प्रेमी का शव
तीस वर्षीय डेविड वॉगहेन की महिला मित्र ने 25 दिसम्बर 2008 को अपने अपार्टमेंट में वॉगहेन की हत्या कर दी थी। चाकू के वार से वॉगेन की गर्दन पर 16, सीने पर छह और पेट पर चार घाव मिले थे। दोनों के बीच तीन महीने पहले मित्रता हुई थी।
आस्ट्रेलियाई न्यूज एजेंसी एएपी के मुताबिक तामी मिलीहेन ने अपने पुरुष मित्र की हत्या का आरोप स्वीकार कर लिया है लेकिन उसकी दिमागी बीमारी के चलते सोमवार को एनएसडब्ल्यू सुप्रीम कोर्ट में उसे हत्या का दोषी नहीं माना गया है।
अदालत ने बताया कि 29 वर्षीय मिलीहेन में दिमागी बीमारी का इतिहास रहा है। वर्ष 2002 में उनमें पेरेनॉइड शीजोफ्रेनिया की बीमारी का पता चला था।
अभियोक्ता माइकल ओ'ब्रीन ने बताया कि उसने एक अन्य पुरुष को लिखित संदेश भेजकर उसे अपने पुरुष मित्र के मांस के भोज में शामिल होने के लिए कहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications