असम में दो गिरोह के बीच मुठभेड़ में 3 लोगों की मौत
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि गुवाहाटी के बाहरी इलाके पनिखेती में सुबह छह बजे के करीब गोलियों से छलनी तीन शव बरामद किए गए।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा,"शुरुआती जांच में ऐसे संकेत मिले हैं कि इन हत्याओं की वजह कार चोर गिरोहों की आपसी दुश्मनी हो सकती है।"
पुलिस ने ड्राइविंग लाइसेंस बरामद कर मृतकों की पहचान मिजोरम के वमिल्ला सालो, पश्चिम बंगाल के लक्ष्मण राय और असम के होमेन नरजरी के रूप में की है। घटना स्थल से एक चोरी की स्कार्पियो गाड़ी भी बरामद की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications