'बिहार दिवस' पर निमंत्रण नहीं मिलने से शत्रुघ्न सिन्हा नाराज
बिहार सरकार के इस कदम से सिन्हा बेहद दुखी हैं। पटना साहिब से सांसद सिन्हा ने कहा, "मैं बिहार दिवस से संबंधित कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं लूंगा क्योंकि मुझे आमंत्रित नहीं किया गया है।"
'बिहार दिवस' से संबंधित कार्यक्रम सोमवार शाम गांधी मैदान में आयोजित होंगे। उधर, राज्य के मानव संसाधन विभाग के प्रधान सचिव अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि राज्य के सभी सांसदों और विधायकों को आमंत्रित किया गया है।
सिंह ने कहा, "राज्य सरकार ने समाचार पत्रों में आमंत्रण पत्र प्रकाशित कर सभी को आमंत्रित किया है।"
पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी, लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान और जनता दल (युनाइडेट) के कुछ सांसदों के भी 'बिहार दिवस' कार्यक्रम में शिरकत नहीं करने की संभावना है।
राज्य सरकार ने 'बिहार दिवस' के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications