शाही जिम्मेदारियां संभालने में देरी कर सकते हैं प्रिंस विलियम
समाचार पत्र 'डेली एक्सप्रेस' के मुताबिक 28 वर्षीय विलियम जानते हैं कि खोजी एवं बचाव कार्य में संलग्न हेलीकॉप्टर के पायलट के रूप में अपनी तीन वर्षीय सुनियोजित सेवा का कार्यकाल पूरा करने बाद यदि वह 2012 में शाही वायु सेना (आरएएफ) छोड़ते हैं तो उन्हें अपने प्रशिक्षण शुल्क 800,000 पाउंड का केवल आधा हिस्सा चुकाना होगा।
विलियम के सलाहकार उम्मीद कर रहे थे कि वह अपनी सेवायात्रा पूरी करने के बाद आरएएफ छोड़ेंगे और इसके बाद अपने पिता प्रिंस चार्ल्स की तरह अपनी पूर्णकालिक शाही जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।
सूत्रों का कहना है कि अब विलियम सेना में लंबे समय तक काम करना चाहते हैं।
एक सूत्र ने बताया, "यदि विलियम से पूछा जाए कि वह आगे क्या करना चाहते हैं तो वह कहेंगे कि उनके पास कोई ठोस योजना नहीं है। वह कुछ दिन सेना में रहना चाहते हैं। उन्होंने सार्वजनिक तौर पर कहा है कि वह अफगानिस्तान में अपनी सेवाएं देना चाहते हैं। इससे निश्चित तौर इंकार नहीं किया जा सकता है।"
सेंट जेम्स पैलेस के प्रवक्ता का कहना है कि प्रिंस विलियम क्या करेंगे यह कहना जल्दबाजी होगी लेकिन उनके लिए कई विकल्प खुले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications