मथुरा में पानी टंकी ढहने से एक व्यक्ति की मौत
जिले के पुलिस उपाधीक्षक बाबूलाल ने आईएएनएस को बताया, " खुशहाली बाबा मंदिर के परिसर में बनी पानी की टंकी सोमवार को ढह गई जिससे उसके मलवे में दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए।"
पुलिस अधिकारी के मुताबिक पानी की टंकी के ढहने के बाद मंदिर में भगदड़ मच गई। भगदड़ में किसी के घायल होने का समाचार नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications