चालू वित्त वर्ष में विकास दर 7.2 फीसदी : मुखर्जी
मुखर्जी ने कहा, "मैंने बजट भाषण और आर्थिक समीक्षा में कुछ संकेत दिए थे। जहां तक इस वर्ष की बात है तो हमें 7.2 फीसदी विकास दर अर्जित करने की आश है और 2010-11 में यह 8.5 फीसदी रहेगी।"
भारतीय रिजर्व बैंक और आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन की ओर से आयोजित वित्तीय साक्षरता की एक कार्यशाला में शामिल होने यहां पहुंचे मुखर्जी संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications